Indian Railway Big Update: सितंबर 2026 से बंद हो रहे हैं ये पुराने तत्काल नियम? IRCTC लाने जा रहा है नया AI 'सुपर ऐप'!
अक्सर देखा गया है कि तत्काल विंडो खुलते ही आम यात्रियों को 'नो रूम' या वेटिंग का सामना करना पड़ता है, जबकि दलाल और टिकट सॉफ्टवेयर बाजी मार ले जाते हैं। इसी ब्लैक मार्केटिंग को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार सितंबर के पहले हफ्ते में एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) 'सुपर ऐप' लॉन्च करने जा रही है।
इस नए AI सुपर ऐप के आने के बाद क्या बड़े बदलाव होंगे, सीधे समझिए:
1. तत्काल बुकिंग का समय पूरी तरह बदल सकता है और अब यह पैसेंजर के आधार कार्ड और फेस वेरिफिकेशन (चेहरा पहचान) से जुड़ेगा। यानी एक आईडी से सिर्फ असली यात्री ही टिकट बुक कर पाएगा, कोई दलाल या रोबोटिक सॉफ्टवेयर नहीं।
2. ट्रेन लेट होने पर रिफंड का पैसा अब २४ घंटे के बजाय सिर्फ १० मिनट में सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा।
3. इस सुपर ऐप के जरिए आप एक ही जगह से ट्रेन टिकट, स्टेशन पर खाना, और स्टेशन के बाहर की टैक्सी भी बुक कर सकेंगे।
रेलवे बोर्ड इस नए नियमों के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे चुका है और सितंबर के पहले सप्ताह में इसका आधिकारिक ऐलान होने की पूरी संभावना है। आम जनता के लिए यह राहत की खबर है, लेकिन टिकट की कालाबाजारी करने वालों की दुकानें हमेशा के लिए बंद होने वाली हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें