चाहे उम्र 20 की हो या 25 की, अगर जिंदगी में ये 3 कड़वे सच आज नहीं समझे, तो आने वाले समय में बहुत रोना पड़ेगा!
स्वागत है आपका 'आशीष की पाठशाला' के एक बेहद खास और दिल को झझकोर देने वाले अंक में। आज हम उस उम्र के दौर की बात कर रहे हैं जहाँ इंसान या तो बिखर जाता है या फिर इतिहास रच देता है—यानी २० से २५ साल की उम्र। यह वो उम्र होती है जहाँ हमें लगता है कि हमारे पास बहुत समय है, पूरी जिंदगी आगे पड़ी है, और हम मौज-मस्ती में अपने सबसे कीमती सालों को फूँक देते हैं। लेकिन आज मैं आपको दुनिया के वो ३ नंगे और कड़वे सच बताने जा रहा हूँ, जिन्हें समझने में लोग अपनी आधी जिंदगी गंवा देते हैं:
1. कोई भी आपको बचाने नहीं आएगा: यह इस दुनिया का सबसे पहला और क्रूर नियम है। आपके माता-पिता, आपके दोस्त या आपका कोई भी करीबी इंसान एक हद तक ही आपका साथ दे सकता है। आपके हिस्से की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आपको ही लड़नी होगी। अगर आप आज अपनी गरीबी, अपनी किस्मत या अपने हालातों को दोष देकर बैठे रहे, तो आने वाले १० सालों बाद दुनिया आपकी मजबूरियों को नहीं, बल्कि आपकी नाकामयाबी को देखकर हँसेगी। अपनी जिम्मेदारी खुद लेना सीखो।
2. आज का आराम, कल का नरक है: जो इंसान अपनी जवानी में रातों की नींद खराब करके मेहनत नहीं करता, उसे अपनी बची हुई पूरी जिंदगी दूसरों के इशारों पर नाचकर काटनी पड़ती है। अगर आज आप देर तक सो रहे हैं, दोस्तों के साथ फालतू घूम रहे हैं या गेमिंग और सोशल मीडिया में डूबे हैं, तो आप अपने हाथों से अपने भविष्य की चिता जला रहे हैं। जवानी का मतलब ऐश करना नहीं, बल्कि अपने पैर मजबूत करना होता है।
3. लोग सिर्फ आपकी हैसियत की कद्र करते हैं: यह बात जितनी जल्दी आपके दिमाग में बैठ जाए, उतना अच्छा है। जब तक आपकी जेब में पैसा और आपके नाम के आगे एक सफल पहचान नहीं है, तब तक आपके सीधेपन और आपकी अच्छाई की इस दुनिया में कोई कीमत नहीं है। आपके अपने भी आपसे तभी तक प्यार और सम्मान से बात करेंगे जब तक आप उनके लिए एक सहारा बन सकते हैं। इसलिए फालतू के प्यार और दोस्ती के चक्रव्यूह से बाहर निकलो और अपना पूरा ध्यान अपनी हैसियत और अपने करियर को आसमान पर ले जाने में लगा दो। वक्त बहुत तेजी से भाग रहा है दोस्त, आज नहीं संभले तो कल बहुत देर हो जाएगी!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें